शिक्षा के सितारों का सांसद तुनज पुनिया ने किया स्वागत

Share

बाराबंकी। शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास संभव है। शिक्षा और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षित समाज ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता है। शिक्षा विकास की नींव है। देश और समाज के लोगों के शिक्षित होते ही वहां अन्य चीजें स्वतरू विकसित हो जाती है। उक्त बातें यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट मेें शामिल होने वाले हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के होनहार छात्र छात्राओं का अभिनंदन करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कही। बुधवार को सांसद तनुज पुनिया ने छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि, जिस प्रकार जनपद में पिछले कई वर्षों से हर वर्ग के छात्र छात्राओं ने मेहनत और लगन के द्वारा जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं उससे जिले का नाम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।  सांसद तनुज पुनिया ने द् मार्डन एकेडमी इण्टर कॉलेज जैदपुर में हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा 97.83 प्रतिशत, अदिति वर्मा 97.5 प्रतिशत एवं परी वर्मा 97.33 प्रतिशत को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।read more:https://pahaltoday.com/two-warrantees-were-arrested-by-madanpur-police-station-and-one-warrantee-was-arrested-by-talbehat-police-station/ इन छात्राओं ने भविष्य का लक्ष्य केन्द्रित करते हुय कहा कि, इंजीनियर की तैयारी कर देश का नाम रोशन करना है। साथ ही सांसद तनुज पुनिया महारानी लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज लखपेड़ाबाग हाईस्कूल वा इण्टरमीडिएट की छात्राओं को दिव्या 96.6 प्रतिशत, संध्या शिखा 96.6 प्रतिशत, निधि 96.5 प्रतिशत, मोनिका यादव 96.33 प्रतिशत, शिक्षा मिश्रा 96.33, अराध्या राज 96.17 प्रतिशत, शगुन 94 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट में श्रेया वर्मा 97.2 प्रतिशत, पूजा पाल 97 प्रतिशत, अर्पिता जयसवाल 96.8 प्रतिशत एवं आदित्य 96 प्रतिशत इन छात्राओं को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता के0सी0 श्रीवास्तव, अजय रावत, पंकज यादव, गोपी कनौजिया, दाऊद अंसारी चेयरमैन जैदपुर, हसीन अंसारी नगर अध्यक्ष जैदपुर कांग्रेस पार्टी, आलम अंसारी सभासद, शबनम प्रधान, इमरान, रघुराज रावत, शिवराज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *