हाईटेंशन विद्युत करंट से मिस्त्री की मौत

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के लिलासी मोड़ पर बुधवार को मकान के छत पर टीन सेड लगा रहे मिस्त्री की हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जफर उर्फ सुहैल उम्र 24 वर्ष पुत्र नसीम अहमद निवासी म्योरपुर के रूप में की गई है।read more:https://worldtrustednews.in/ups-map-will-change-on-april-29th-with-the-inauguration-of-the-ganga-expressway-preparations-in-full-swing-in-rae-bareli/
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जफर म्योरपुर के लिलासी मोड़ स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के घर की छत पर टीन सेड लगा रहा था। उसके साथ गांव का ही एक युवक बंशी भी काम कर रहा था। छत के उपर 11 हजार का हाइटेंशन लाइन गुजरा है। काम के दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। काम करने के दौरान युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर 20 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। साथ में काम कर रहा बंशी युवक यह देख मकान मालिक को बुलाया। तुरंत निजी वाहन से युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डा पल्लवी सिन्हा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही पूर्वक काम कराने का आरोप लगाते हुए म्योरपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मृतक के पिता ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि मकान मालिक ने घर से उसके लड़के को काम कराने के लिए ले गया था। जबकि मेरा लड़का वहां जाने को तैयार नहीं था। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *