नई दिल्ली, । मंडोली रोड स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज, शाहदरा में उत्साह संस्था द्वारा एक विशेष छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 21 मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके साथ ही, अगले चरण के लिए अन्य 22 पात्र विद्यार्थियों का चयन भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ed-raids-11-locations-of-former-dig-harcharan-singh-bhullar-create-stir/
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास नगर के विधायक एवं विकास समिति के चेयरमैन श्री जितेंद्र महाजन और क्षेत्रीय पार्षद श्री चंद्रप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा समाज सेवी श्री विक्रम सिंह प्रधान और सरस्वती इंस्टीट्यूट के निदेशक अपूर्व राजपूत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विधायक जितेंद्र महाजन ने संस्था के प्रयासों को अनुकरणीय बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, पार्षद चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे कार्य समाज की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश कौशिक ने बताया कि ‘उत्साह’ संस्था वर्ष 1998 से ही शिक्षा के प्रचार-प्रसार में जुटी है। संस्था न केवल छात्रवृत्ति प्रदान करती है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, जूते, बैग, पुस्तकें और निशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम के अंत में संजीव दीक्षित ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल कौशिक, मनीष शर्मा, विकास सिंह, सुनंदा, गोपाल, सिया कौशिक, बीना और पारुल का विशेष सहयोग रहा।