लालगंज रायबरेली। अप्रैल गौ संरक्षण और सम्मान की मांग को लेकर आज गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों और गौ सेव कों ने एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग उठाई।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-naidu-held-a-review-meeting-on-the-fuel-crisis-in-andhra-pradesh/
ज्ञापन देने वालों में ऋग्वेद सनातनी (जिला प्रभारी), अंजनी सिंह (सह जिला प्रभारी), अमर वेद सिंह (लालगंज तहसील प्रभारी), युवराज सिंह, शिवा सिंह, गोपाल सिंह, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गौ माता को उचित सम्मान दिलाना है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए, साथ ही उनकी सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौवंश की स्थिति सुधारने के लिए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए, जिससे गौशालाओं की व्यवस्था बेहतर हो और सड़कों पर भटक रहे गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके। ज्ञापन सौंपते हुए सभी गौ सेवकों ने प्रशासन से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की अपील की।