12 स्कूली वाहनों का चालान, 3 वाहन किए गए निरुद्ध 

Share
भदोही। एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों एवं प्राइवेट बसों की सघन जांच की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल 12 स्कूली वाहनों एवं बसों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को अनियमितताओं के कारण निरुद्ध किया गया है। जिन विद्यालयों के वाहन कार्रवाई की जद में आए हैं, उनमें डोनिव पब्लिक स्कूल, काशी राज पब्लिक स्कूल, केजी मेमोरियल स्कूल, बीपीएमजी स्कूल एवं पीस कॉटेज स्कूल सहित अन्य स्कूलों की बसें शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/debate-erupts-over-traffic-jams-in-the-city-encroachment-not-e-rickshaws-is-the-real-reason/
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई वाहनों में आवश्यक प्रपत्र जैसे कर जमा न होना, वैध परमिट का अभाव, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) एवं बीमा प्रमाण पत्र की कमी पाई गई, जो कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गंभीर उल्लंघन है। एआरटीओ ने समस्त स्कूल बस एवं प्राइवेट बस स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र कर अदायगी, वैध परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं बीमा प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी वाहन बिना पूर्ण दस्तावेजों के मार्ग पर संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान, वाहन सीज (बंद), तथा पंजीयन निलंबन जैसी दंडात्मक कार्यवाही शामिल होगी। प्रशासन यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *