जिला बार की कार्यकारिणी से मिले नवागत डीएम ईशान प्रताप सिंह

Share

बाराबंकी। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी से औपचारिक भेंट की। सौजन्य मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने जहां अपनी प्रशासनिक पृष्ठभूमि साझा की, वहीं जनहित, पारदर्शिता और सुशासन को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के साथ जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना, समस्याओं का समयबद्ध एवं संतुलित समाधान, और प्रशासनिक पारदर्शिता उनके कार्यकाल की बुनियादी प्राथमिकताएं रहेंगी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने जनपद में अधिवक्ताओं क़ी पार्किंग समस्या, ट्रैफिक जाम, टोल टैक्स माफ़ी सहित अन्य राजस्व न्यायालय से जुड़े प्रकरण पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। अधिवक्ताओं और प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य जनहित में कार्य करना है।read more:https://pahaltoday.com/heat-wave-ends-storm-arrives-weather-to-change-across-the-country-rain-and-storm-alert-issued-in-9-states/ डीएम ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गई है, उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री रामराज यादव, पुस्तकालय मन्त्री सुषमा यादव, कार्यकारिणी सदस्य पंकज वर्मा, नवनीत वर्मा, पंकज रावत, संतोष कुमार, रमेश भारती, हिमालय जायसवाल, सतीश सोनी, नवीन रस्तोगी, सुशील पटेल, शैलेन्द्र वर्मा, कुलदीप शैनी, सतीश जायसवाल, मोहित शैनी, अकरम, उदय भान वर्मा, संदीप सरण सिंह,, राकेश कुमार, गुड्डू यादव, रुद्र प्रताप सिंह, वैभव द्विवेदी, रवि यादव, प्रियम पटेल, सुधांशु शुक्ला, प्रवेश वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *