नारी शक्ति वंदन विल विरोधी, महिला विरोधी,अजीत सिंह पाल

Share
फतेहपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवराज सिंह महाविद्यालय में,,महिला जन आक्रोश सम्मेलन,, आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल उपस्थित रहे, बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन को ध्यान में रखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया,जिसका विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया गया,जो महिला विरोधी विचारों को दर्शाता है,आज देश विश्व में अपनी सकारात्मक भूमिका में है, किसी भी देश को आगे बढ़ाने में सभी को उनका हक मिलना चाहिए,आज आधी आबादी विपक्षियों की अधिनियम विरोध के काले कारनामों से आहत है आने वाले समय में माताएं बहनें लोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष को सबक सिखाने को लेकर आतुर हैं, कार्यक्रम में उपस्थित खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि जब जब महिलाओं को कमतर आंकने की भूल जिसने भी की है उसे समय आने पर उसे मातृशक्ति द्वारा उचित जवाब दिया गया है,सम्मेलन में उपस्थित जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, विपक्षियों द्वारा जिस तरह से महिलाओं का अहित किया गया हैread more:https://pahaltoday.com/war-stress-a-world-full-of-anguish-for-550-million-people-living-in-the-anxiety-of-war/
उसे हमारी मातायें बहनें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी, सम्मेलन में का संयोजन जिला महामंत्री सुशीला मौर्या व टोली द्वारा किया गया, कार्यक्रम में,जय कुमार जैकी, राजेंद्र पटेल, विक्रम सिंह जयंती वर्मा,रेखा सरोज, सुनीता गुप्ता,ज्योति प्रवीण,अंजू त्रिपाठी, मंजू शुक्ला,विजय लक्ष्मी साहू,सुनिधि तिवारी, मनीषा गुप्ता,राधा साहू,वन्दना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *