रेहड़। काशीपुर – हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक घोड़ा बग्गी में पीछे से टक्कर मार दी, इस दुर्घटना मे बग्गी स्वामी व दो घोड़े घायल हो गए और बग्गी क्षतिग्रस्त हो गई।read more:https://pahaltoday.com/irrigation-department-officials-closed-the-old-route-on-dhandhraul-dam/
बग्गी स्वामी गुलफाम अंसारी पुत्र गफ्फार निवासी कस्बा महुआडाबरा, थाना जसपुर उत्तराखंड रविवार शाम थाना क्षेत्र के बादीगढ़ चौराहे पर एक शादी में बारात की चढ़त कराने आया था। चढ़त के बाद रविवार रात लगभग 2:00 बजे गुलफाम अंसारी अपनी घोड़ा बग्गी लेकर वापस अपने घर कस्बा महुआडाबरा लौट रहा था इसी दौरान काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रेहड़ में दहलावाला बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी घोड़ा बग्गी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे घोड़ा बग्गी स्वामी गुलफाम अंसारी निवासी कस्बा महुआडाबरा तथा उसके दो घोड़े घायल हो गए जबकि बग्गी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। बग्गी स्वामी ने थानाध्यक्ष को अज्ञात कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।