वेलफेयर क्लब का 29वां उत्सव संपन्न, डा मांधाता राय को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान’

Share
गाजीपुर। जनपद में वेलफेयर क्लब द्वारा लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में आयोजित 29वां वेलफेयर उत्सव एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दौलत कुमार, महाप्रबंधक, सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह, मां कंवलपती हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।read more:https://pahaltoday.com/middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder/मुख्य अतिथि दौलत कुमार ने अपने संबोधन में विशेष रूप से “साहित्य गौरव सम्मान” का उल्लेख करते हुए कहा कि जनपद में पहली बार किसी साहित्यकार को इस प्रकार सम्मानित किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। डॉ. मांधाता राय जैसे विद्वान को सम्मानित कर वेलफेयर क्लब ने न केवल उनका गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके उपरांत कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार किसी साहित्यकार को इस प्रकार के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, जिससे साहित्य जगत में खासा उत्साह देखा गया। इसके अतिरिक्त समाज सेवा के क्षेत्र में बाबू लाल मानव को “समाज सेवा सम्मान”, पर्यावरण संरक्षण के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीप्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” प्रदान किया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सिंह को सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही संतृप्ति शर्मा को “बेस्ट एंकर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले पीजी कॉलेज टेरी के सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं राजेश कुमार मौर्य तथा रुक्मिणी सिंह को “प्रूफ रीडर अवॉर्ड” प्रदान किया गया। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में चयनित छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में चयनित 382 प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह ने संस्था की जनपद स्तर पर मजबूत नेटवर्किंग की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों द्वारा भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें विनीत सिंह प्रिंसिपल, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, उमेश मिश्रा एडूरेन ग्लोबल स्कूल, देवचंदपुर, सोनी यादव दी ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर, पंकज सिंह कुशवाहा संत कबीर पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर तथा अमित प्रकाश पीजी कॉलेज, टेरी शामिल रहे। उत्सव के दौरान “इनामों की बौछार” कार्यक्रम के अंतर्गत फ्री लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें वाटर बोतल, टिफिन बॉक्स, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, मिक्सी, कीपैड फोन एवं एंड्रॉयड फोन जैसे आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। लकी ड्रा निकालने वाले अतिथियों में विजय लक्ष्मी (मार्टर मेमोरियल स्कूल), समाजसेवी अमिताभ राय, नेवेंद्र कुमार (सूरज इंटरनेशनल स्कूल), सैफ अंसारी, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, डॉ. आर.एन. वर्मा एवं हीरा राम गुप्ता प्रमुख रहे। अतिथियों का स्वागत पवन कुमार पांडे, डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रतीक यादव, सत्य देव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *