कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवधरापुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक को तालाब में धक्का दे दिया गया, जिससे डूबने के कारण उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शराब के नशे में हुआ विवादread more:https://pahaltoday.com/managers-association-raised-voice-demanding-permanent-recognition-certificate/प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवधरापुर निवासी आदेश राजपूत (40 वर्ष) शराब पीने का आदी था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह पड़ोसी गांव नगरिया में इंद्रपाल ठाकुर के साथ कच्ची शराब पी रहा था। नशा गहराने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर इंद्रपाल ने आदेश को गांव के पास स्थित तालाब में जोरदार धक्का दे दिया। बचाव का नहीं मिला मौका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अत्यधिक नशे में होने के कारण आदेश खुद को संभाल नहीं पाया और गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर कमलगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आदेश को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।