जरवल में ‘श्री श्याम हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ, अब मिलेगी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। जरवल कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को श्री श्याम हेल्थ केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। मोहन मार्केट, पुराना दशहरा बाग स्थित श्री बालाजी स्वीट्स के नीचे शुरू हुए इस आधुनिक क्लिनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. बाबूराम यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने केंद्र की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।read more:https://pahaltoday.com/monsoon-may-arrive-in-the-month-of-june/यह हेल्थ सेंटर समाजसेवी एवं भाजपा सभासद संतोष श्रीवास्तव के पुत्र डॉ. चेतन आनंद (B.H.M.S.) द्वारा संचालित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. चेतन आनंद ने बताया कि उनका उद्देश्य आमजन को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी बीमारियों, बच्चों के स्वास्थ्य और महिलाओं की देखभाल पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर मिले।” कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, परमेश अग्रवाल, पंकज यादव, राजेश सर्राफ, कृष्णपाल सभासद, शशिकांत श्रीवास्तव, अश्मित रस्तोगी एवं डॉ. सिद्धांत सहित कई व्यापारी, चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. चेतन आनंद जैसे युवा चिकित्सकों की पहल से जरवल का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। जरवल जैसे कस्बे के लिए यह केंद्र बड़ी राहत साबित होगा, जहां अब तक लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही किफायती और प्रभावी होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *