बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम पंचायत गंगौली मजरे नियमतापुर निवासी राजमल रावत ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह खेत से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महमूदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राकेश लोधी, मुकेश लोधी, सुमित लोधी (पुत्र शिव बालक), हरिकेश लोधी (पुत्र भारत) और सर्वेश लोधी (पुत्र लच्छूलाल) ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान जब शोर सुनकर प्रवेश नामक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीट दिया।read more:https://pahaltoday.com/india-helps-maldives-which-is-facing-economic-crisis-releases-first-installment-of-rs-30-billion/इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित राजमल रावत का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुर्सी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।