टीबी मुक्त भारत अभियान को आमजन से जोड़ने का आह्वान

Share

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोकसभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को सुलभ, प्रभावी और जनोपयोगी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अभियान को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के माध्यम से घर-घर जागरूकता, रोग लक्षणों की पहचान, साफ-सफाई एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए चिन्हित रोगियों की जांच, उपचार एवं पोषण सहायता योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/a-fierce-fire-from-wheat-stalks-burns-down-a-house-injuring-a-woman/ उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता का अभियान है। उन्होंने “निक्षय मित्र” पहल को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन में कमी या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच एवं उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से टीबी रोगियों के प्रति भेदभाव न करने, जागरूकता फैलाने तथा “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” संकल्प के साथ टीबी मुक्त जनपद बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में जिलाधिकारी ने रूटीन इम्यूनाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीरो सेशन समाप्त करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, वीएचएनडी सत्रों के प्रभावी संचालन तथा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण, सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, आयुष्मान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *