दूल्हा विशेष सांप्रदाय का होने पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा फेरे ना देने को लेकर जमकर हुआ हंगामा 

Share
नगीना । हिंदू से मुस्लिम बने युवक की बारात चढ़ने और जयमाला होने के बाद फेरे लेने गए युवक के पिता की दाढ़ी से दूल्हे की जाति का खुलासा हुआ । दूल्हा विशेष सांप्रदाय का होने पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा फेरे ना देने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हे को दुल्हन के साथ फेरे दिलाए,, दूल्हा अपनी जीवन साथी को साथ लेकर रवाना हो गया। read more:https://pahaltoday.com/cows-milk-is-the-nectar-of-the-earth/ नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महापुर के मूल निवासी  कई वर्षों से स्थानीय मोहल्ला पधान नगीना में रहते आ रहे है,अंकुर चौहान पुत्र अनिल चौहान ने 25 वर्ष पूर्व इस्लाम धर्म अपना लिया था। बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व अंकुर चौहान की सगाई थाना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर निवासी देवेंद्र चौहान की पुत्री साक्षी चौहान के साथ तय हुई थी। दोनों की शादी 23 अप्रैल 2026 को हुई ,अंकुर चौहान की बरात 23 अप्रैल को नगीना के कृष्णा वेंकट हाल में चढ़ी और दोनों पक्षों की ओर से जयमाला के समय वर वधु को आशीर्वाद भी दिया लेकिन दूल्हन के पिता देवेंद्र चौहान ने कहा कि लड़की के फेरे गांव घर पर होंगे और वहीं से विदा करूंगा। इसी बीच ग्रामीणों को दूल्हे के पिता की दाढ़ी देख कर शक हुआ के लड़का पक्ष विशेष समुदाय का है, इस बात को लेकर घरातियो और मेहमानों में खिचड़ी पकने लगी । इसी बात से नाराज होकर तमाम ग्रामीण अपने गांव को चले गए। लेकिन 24 अप्रैल को दूल्हा अंकुर कुमार जब फेरे लेने गांव दुल्हन के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया और कहां कि पहले हम दूल्हे और उसके पिता से बात करेंगे धर्म जाति पूछेंगे यदि इस्लाम हुआ तो किसी भी कीमत पर साक्षी को फेरे और उसके साथ विदा नहीं किया जाएगा ,इस बात को लेकर पूरा गांव एक होता नजर आया। मामला तूल पकड़ गया कुछ गमिणो ने दूल्हे अंकुर से पूछा कि तुम हिंदू हो उसने साफ मना कर दिया कि हम इस्लाम को मानते हैं और हमने इस्लाम धर्म कबूल 25 साल पहले कर लिया था ,तभी से हम इस्लाम को मानते चले आ रहे हैं। यही बात दूल्हे अंकुर के पिता अनिल चौहान ने बताई,और उन्होंने बताया कि मैने अपनी पुत्री की शादी चौहान बिरादरी में की है। ग्रामीण दूल्हे के पिता की दाढ़ी देखकर चौंक उठे मामला इतना बढ़ गया कि हिंदूवादी सगठनों के सैकड़ो  नेता और कार्यकर्ता लड़की पक्ष के घर गांव में जमा हो गए। उधर सूचना मिलने पर पहले 112 पुलिस टीम फिर थाना प्रभारी अवनीत मान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और पूरे प्रकरण की घहनता से जांच पड़ताल कर शक्ति अपनाते हुए दूल्हे संग दुल्हन के फेरे दिलाकर शादी की रसम पुरी कराई। जिसके दूल्हा अंकुर कमार अपनी दुल्हन जीवन साथी को पुलिस और दुल्हन पक्ष के परिजन और रिश्तेदारों का आभार व्यक्त करता हुआ दुल्हन को अपने साथ घर ले गया। यह शादी गांव से लेकर शहर की गलियों तक चर्चा का विषय बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *