बड़हलगंज। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में रिजल्ट जानने की होड़ लग गई। बेहतर परिणाम आने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्राचार्य व शिक्षकों को बधाई दी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जश्न का माहौल देखने को मिला।न्यू सेंट्रल अकादमी की छात्रा मानसी गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में से 99 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव पाया। स्कूल के 20 छात्र-छात्राओं ने 75 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/विद्यालय के प्रबंधक बृजेश गुप्ता एवं प्राचार्य सनी आर्या ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि नैना, रुपाली, दीपिका, दिव्या, अदिति, अंकित शर्मा, अंजली, हर्षित, विजेता, ज्योति, रोहन, अंकुश, सूर्यांशु, करन, आशीष सहित कई विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।