बीडीओ ने समीक्षा बैठक में पेयजल, आवास व पेंशन सत्यापन पर दिए निर्देश

Share

सोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या, आवास योजना, पेंशन सत्यापन, शादी अनुदान, तालाबों में जल संचयन तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आवास की मांग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।read more:https://khabarentertainment.in/strictness-on-cheating-dm-ssp-conducts-surprise-inspections-at-centres-before-home-guard-recruitment-exam/बैठक के दौरान बीडीओ ने संबंधित कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जन समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने, पेंशन सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा तालाबों में जल संचयन की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अखिलेश प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी प्रीति पाठक, संगीता राय, श्वेता, पार्थ राज सिंह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *