वाराणसी में ‘स्माइल ट्रेन’ से मुस्कान लौटी: हेरिटेज हॉस्पिटल में 18,000 से अधिक बच्चों का मुफ्त ऑपरेशन

Share
गाजीपुर जमानियां। वाराणसी स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में ‘स्माइल ट्रेन’ प्रोजेक्ट के तहत कटे होंठ और तालू (क्लेफ्ट लिप और पैलेट) से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। अस्पताल में अब तक 18,000 से अधिक बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है, जिसमें कुपोषित बच्चों के सुरक्षित ऑपरेशन भी शामिल हैं।read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/
अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में अनुभवी डॉक्टरों की टीम इस तरह की जन्मजात विकृतियों का उच्च स्तरीय इलाज कर रही है। यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही। आरबीएसके टीम की डॉ. अलिना ने बताया कि राजपुर गोरवा निवासी मारकंडेय के पुत्र जोनिहा का जन्म कटे होंठ और तालू के साथ हुआ था। बच्चे को इलाज के लिए हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका सफल और निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर आरबीएसके टीम लगातार ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर सफल ऑपरेशन सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह, सुधाकर पांडेय, नलिनी वर्मा और संगीता कुशवाहा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। विशेषज्ञों के अनुसार, ‘स्माइल ट्रेन’ जैसी पहलें न केवल बच्चों को नया जीवन देती हैं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी उम्मीद की नई किरण साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *