– 23 से 29 अप्रैल तक तापमान 43°C तक पहुंचने की संभावना, लोगों को लू से बचने की चेतावनी अहमदाबाद | गुजरात में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अहमदाबाद में स्थिति को देखते हुए नगर निगम और मौसम विभाग ने 23 से 29 अप्रैल 2026 तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। खासकर 24 और 26 अप्रैल को गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। मतदान के दिन भी अहमदाबाद में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पूरे राज्य में 40 से 43 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।read more:https://khabarentertainment.in/a-murder-of-relatives-in-hamirpur-a-brother-sexually-assaults-his-minor-sister-the-accused-has-been-arrested/पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद में 41 डिग्री, अमरेली में 41.1 डिग्री, राजकोट में 40.7 डिग्री, गांधीनगर में 40.5 डिग्री, वडोदरा में 39.6 डिग्री, भुज में 39 डिग्री, सूरत में 38.9 डिग्री और कांडला में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले साल 30 अप्रैल को अहमदाबाद में 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले 15 वर्षों में अप्रैल का सबसे अधिक तापमान था। इस बार भी गर्मी के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।