हलिया (मिर्जापुर )। शासन द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र मवईकला हलिया प्रथम पर बिचैलियों के माध्यम से खरीद किए जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने शनिवार की देर शाम गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। जांच के दौरान किसान पंकज कुमार मवईकला एवं राम शिरोमणि यादव निवासी सहजी ने स्पष्ट रूप से बताया कि केंद्र पर किसी प्रकार की कमीशनखोरी या सुविधा शुल्क की मांग नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि टोकन प्रणाली के आधार पर पारदर्शी तरीके से गेहूं की खरीद की जा रही है। क्रय केंद्र प्रभारी प्रिय रंजन राजीव ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया में अब तक 303 किसानों ने पंजीकरण जमा किया है । इनमें से 10 किसानों से 484 क्विंटल 50 किलो गेहूं की खरीद किया गया तथा छह किसानों के खातों में भुगतान भी कर दिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/sukesh-chandrashekhar-granted-bail-in-rs-200-crore-money-laundering-case/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालगंज ने निरीक्षण के दौरान टोकन रजिस्टर के आधार पर किसानों की सूची सूचना पट्ट पर चस्पा करवाई और सख्त निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप ही खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिचैलियों या दलालों की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी केंद्र पर खरीद जारी रही, जिसमें किसान विनोद सिंह (गढ़वा) एवं अवध नारायण (बरडिहा) से कुल 74 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। केंद्र पर मौजूद अन्य किसानोंकृरामाशंकर, राधेश्याम आदि ने भी बताया कि उनसे किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की गई है।केंद्र प्रभारी ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिचैलियों के संपर्क में आने के बजाय सीधे क्रय केंद्र पर आकर पंजीकरण कराएं। तथा टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर अपना गेहूं बेचें। किसी भी समस्या की स्थिति में केंद्र से सीधे संपर्क करने की सलाह दी गई है।मवई कला गेंहू खरीद केंद्र पर तीन केंद्र बनाये गए है जिसमें हलिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय पर केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों से गेंहू की खरीद किया जा रहा है।