जूस का पैसा मांगना पड़ा भारी: दबंगों ने पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा, दोनों गंभीर घायल

Share

बहराइच। जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्खाबौंडी चौराहे पर एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जूस का पैसा मांगने पर दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ दबंग जूस पीने के लिए दुकान पर आए थे। जब पिता-पुत्र ने उनसे पैसे मांगे, तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने बंदूक के बट से भी दोनों को पीटा, जिससे वे लहूलुहान हो गए।घटना में लक्खाबौंडी निवासी 30 वर्षीय नफीस और उनके 65 वर्षीय पिता कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दोनों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *