असलहा दिखाकर  दहशत फैलाने वाला कमलेश्वर दुबे गिरफ्तार,अवैध तमंचा कारतूस बरामद पुलिस ने भेजा जेल

Share

आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत 19 अप्रैल को त्रिदेव ग्रुप प्लॉटिंग (ग्राम सठियांव) में हिस्सेदारी/निवेश के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई, जो उग्र होकर जानलेवा हमले में परिवर्तित हो गई। घटना में दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें सत्यनन्द चौबे व विकास चौबे निवासीगण जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सदर अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। इसी दौरान अभियुक्त कमलेश्वर दूबे द्वारा अवैध असलहा निकालकर विपक्षी पक्ष पर जान से मारने की नीयत से तान दिया गया। उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दामोदरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त कमलेश्वर दूबे उर्फ गोलू पुत्र अरुण दूबे निवासी ग्राम दामोदरपुर गजहड़ा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को समय 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *