राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का मनाया गया भव्य जन्मोत्सव

Share

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षिति ने अम्बरीष तिवारी को बनाया संगठन का प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार, आने वाले समय में संगठन एक नई ऊंचाइयों को देगा आयाम: पंडित अम्बरीष तिवारी
जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन व पाठ के पश्चात हुआ भव्य भंडारे का आयोजन  भदोही। अत्याचारी शासको के लिए विनाशक शिवजी के अनन्य उपासक सनातन के आभूषण ब्राह्मण कुलभूषण श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जयंती पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही द्वारा संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के निवास स्थान पर जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित रहे जहां उनका जिला अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के लोगो ने भगवान परशुराम जी के चित्र व अस्त्र फरसा सहित अंगवस्त्रम देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित ने ज़िलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इस घोषणा से पूरा परिसर भगवान परशुराम की जयकारे से गूंज उठा तथा उपस्थित जनमानस द्वारा अम्बरीष तिवारी को माला पहनकर बधाई देने का तांता लग गया। वहीं लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जनपद के हर गांव से ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव  के अवसर पर हरि कीर्तन, पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आये लोगो ने भंडारे को ग्रहण किया। वहीं कार्यक्रम में ऋतिक तिवारी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भगवान परशुराम जी के एवं ब्राह्मण समाज के ऊपर अनेकों गीत गाए गए जिससे परिसर में बैठे लोग झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान अतिथि कलाकारों में राजेश परदेसी, प्रदीप शुक्ला, मुरारी, जिला द्विवेदी, अजय दुबे, अंश तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित महिला कलाकारों में उषा इलाहाबादी, प्राची उपाध्याय ने भी अपने गीतों के माध्यम से पूरे कार्यक्रम में शमा बांध दिया। कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त घोषित प्रदेश अध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने अपने पूरे टीम सहित भदोही जनपद के ब्राह्मण समाज एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं पंडित अम्बरीष तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में संगठन एक नई ऊंचाइयों को देगा आयाम। कार्यक्रम में महेश पांडे, राजकुमार दीक्षित, अरविंद मिश्रा, धनंजय दीक्षित, विजय दुबे, अंकित शुक्ला, टिंकू शुक्ला, योगेश पांडे, योगेश तिवारी, विष्णु पांडे, अमित मिश्रा, प्रमोद तिवारी, छोटेलाल तिवारी, नितिन तिवारी, निखिल तिवारी, अखिलेश दुबे, शिवाकांत शुक्ला, रमेश चतुर्वेदी, साधु तिवारी, योगेश राय, विनोद शुक्ला एवं डीघ प्रमुख मनोज मिश्रा सहित भदोही जनपद के गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *