डॉ परवेज रहमत के यहां वलीमे में पहुंचे निर्यातक हाजी अख्तर अंसारी व एजाज अहमद अंसारी सहित सम्भ्रांतजन

Share

लोगो ने वर वधु को नव जीवन आरम्भ होने पर दिया आशीर्वाद    भदोही। नगर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ परवेज़ रहमत के यहां वलीमे में शामिल वरिष्ठ निर्यातक, वरिष्ठ चिकित्सक, जनप्रतिनिधि सहित शहर के मानिंद हस्तियां रहीं। इस मौके पर डॉ परवेज रहमत हर आने वाले मेहमानो का वेलकम और शुक्रिया अदा करते देखे गए तो वहीं डॉ शमशाद अंसारी ने भी हर आने वाले मेहमानो का पूरी तरह ख्याल रखते रहे। वलीमे में वरिष्ठ कालीन निर्यातक हाजी अख्तर अंसारी साहब, वरिष्ठ कालीन निर्यातक एजाज अहमद अंसारी, हाजी इफ्तेखार अंसारी मुन्ना, राशिद मलिक अंसारी, वासिफ अंसारी, सैयाज़ अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, गुड्डू अंसारी, मुश्ताक अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, असलम अंसारी, सहित वरिष्ठ चिकित्सक अश्वनी कुमार मौर्य, नगर पालिका परिषद भदोही के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व सभासद अब्दुल वाहिद अंसारी, दीपू विश्वकर्मा, प्रिंस गुप्ता, गुड्डू राइन आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने वलीमे में चारचांद लगा रखी थी। आपसी सौहार्द वातावरण में राजनीतिक, सामाजिक बिंदुओं पर खूब चर्चा करते हुए देखे गए। लोगो ने वर-वधु के नव जीवन के आरम्भ होने पर आशीर्वाद दिया। वलीमे में बने जायकेदार नाना प्रकार के व्यंजनों का लोगो ने खूब लुत्फ लिया। वलीमे में आये हुए सभी महमानो का वरिष्ठ चिकित्सक डॉ परवेज रहमत व उनके पुत्र ताहा अंसारी तथा चिकित्सक शमशाद अंसारी ने दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *