भगवान परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े विप्रजन – अशोक पटैरिया बट्टू 

Share
ललितपुर। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण महामंडल द्वारा सिद्ध क्षेत्र श्रीचंडी माता मंदिर गांधीनगर स्थित धर्मशाला परिसर में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महामंडल के जिलाध्यक्ष अशोक पटेरिया बट्टू (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) ने की। आयोजन की शुरुआत प्रातः 11 बजे भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन और अभिषेक से हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर विचार रखते हुए एकजुटता और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अशोक पटेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम को हिंदू धर्म में विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। वे अपने पराक्रम, तपस्या और न्यायप्रियता के लिए विख्यात हैं। शास्त्रों के अनुसार, उन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर समाज में धर्म की स्थापना की थी। परशुराम को शक्ति और ज्ञान के संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ब्राह्मण भगवान परशुराम जी के वंशज हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। तभी समाज का उत्थान हैं। समाज के लिए जहां उनकी जरूरत होगी, वह सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही ब्राह्मण समाज के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।‌ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री परमानंद तिवारी, डॉ. एस.पी. पाठक, महेंद्र रावत, डॉ. दीपक चौबे, राजेश दुबे (डीजीसी), गिरिजा शंकर दुबे, अवध रावत, रामनरेश दुबे, बालकिशन नायक, पवन संज्ञा, बृजेश चतुर्वेदी, दिनेश संज्ञा, महेंद्र अग्निहोत्री, चंद्रशेखर दुबे, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सीताराम गोस्वामी, मदन शर्मा, दीपक पस्तोर और प्रमोद बबेले सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आशीष चौबे लंबरदार द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक पटेरिया एवं महामंत्री परमानंद तिवारी को फरसा भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा और संगठन के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया।कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन शर्मा ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष अशोक पटेरिया बट्टू ने सभी उपस्थित विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर महिला ब्राह्मण मंडल ज्योति तिवारी, प्रियंका पटेरिया , गीतीमां तिवारी, निधि दुबे, अनीता गोस्वामी, सहित रुक्मिणी कांत त्रिपाठी, रमाकांत तिवारी, महेश अग्निहोत्री, आशीष चौबे नंबरदार, नीलेश तिवारी, गुरचरण रिछारिया, अरविंद संज्ञा, पार्षद मनमोहन चौबे, नीलेश तिवारी, अमित तिवारी,अंकित पटेरिया, नरेंद्र पाठक, नरेन्द्र चौबे, अश्विनी पुरोहित गोलू, विनोद भोंडेले, राममूर्ति तिवारी, रज्जन चौबे, नरेश विदुआ,संजय त्रिवेदी, डा. मुकेश तिवार, रामदास श्रोती, दिनेश संज्ञा, मनोज पुरोहित, सुनील पटेरिया, रविशंकर मिश्र, बालकिशन मिश्रा, अनिल शुक्ला, रजतगिरि गोस्वामी, अशोक कांकर, राजू कांकर, कामता प्रसाद शर्मा, अक्षय बोहरे, शिव नारायण नायक,अक्षय तिवारी, आलोक पटेरिया, मोनू रिछारिया, अमन सिरोठिया, अरविंद मुखरैया, गजेंद्र नायक,सौरभ बबेले, ध्रुव तिवारी, हरिराम तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, दिनेश शर्मा, हरिहर नारायण शर्मा, रमाकांत दुबे एड, अमित तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, मनीष पाठक, राजीव कुमार, डॉ. शरद तिवारी, डा मोहित तिवारी, धनीराम शर्मा, जितेंद्र नायक, रामकुमार तिवारी , राजेश  बबेले, राजेश शर्मा, दयानंद तिवारी, आयुष शर्मा, अमन सिरोठिया, ब्रजकिशोर शुक्ला,अंकुर शर्मा अंजुल रिछारिया, अभिषेक दुबे, आदि मौजूद रहे।‌ कार्यक्रम उपरांत ब्राह्मण महामंडल धर्मशाला में ब्राह्मण विप्रजनों को प्रसाद वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *