वाराणसी जनपद में जोरदार गर्मी के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जिलाधिकारी महोदय से परिषदीय विद्यालयों के वर्तमान संचालन समय में परिवर्तन करने की मांग किया है। महासंघ के वरिष्ठ नेता अमिताभ मिश्र व कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है तथा निरंतर बढ़ ही रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि भीषण गर्मी से 12:00 बजे के बाद बच्चों को विद्यालय में रोकना स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। मौसम विभाग द्वारा भी लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने एवं पर्याप्त पानी पीने की सलाह दिया है।read more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-achieved-75-success-rate-by-passing-9-out-of-12-bills-om-birla/ जैसे तीखी धूप में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षक नेताओं की कचहरी पर एक बैठक हुई जिसमें शिक्षक नेताओं ने प्रदेश के अन्य कई जिलों में समय परिवर्तन का हवाला देते हुए वाराणसी में भी विद्यालय का समय परिवर्तित कर प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक विद्यालय संचालित करने की मांग किया है। शिक्षक नेताओं ने वर्तमान समय में विद्यालयों में शिक्षकों के जनगणना प्रशिक्षण में व्यस्त होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पर भी चर्चा किया तथा ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य करने के तहत नियमानुसार निर्धारित समय तक का उपार्जित अवकाश देने की भी मांग किया है। बैठक में डॉ संजय गुप्ता, सुखपाल जी श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, रजनी राय, शीला यादव, यदूरिमा, संजू पाठक इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।