हर्षोल्लास के साथ मनायी गई भगवान परशुराम की जयंती

Share

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन के साथ गूंजा धार्मिक माहौल
सोनभद्र। सोनांचल में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर नगर के बभनौली कॉलोनी में आयोजित जयंती समारोह में सवर्ण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आर्शिवाद दिया।
महासभा के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और आदर्शों का स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं और उन्हें न्याय, साहस एवं धर्म का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया, यानी अक्षय तृतीया के दिन हुआ था, जो सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ और पुण्यदायी तिथि मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम आठ चिरंजीवियों में शामिल हैं, जो कलियुग के अंत तक जीवित रहेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके पराक्रम, त्याग और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/teenager-dies-under-suspicious-circumstances-family-blocks-nh-24-alleging-murder/ आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में गजेंद्र दीक्षित, संदीप मिश्रा, मोहर देव पाण्डेय, पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, पंकज देव पांडेय, संगम पांडेय, शिव प्रकाश पांडेय, रवि तिवारी, विमलेश तिवारी, संगम पाण्डेय, आलोक पति तिवारी, एस.एन. दुबे, राजू दुबे, अजय दुबे, वैभव दीक्षित, चंद्रकांत मिश्रा, अमित शुक्ला, विक्की पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, सुनील चैबे, मुनि महेश शुक्ल, प्रफुल्ल तिवारी आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *