अमेठी। जनपद के सक्रिय नेता धर्मेंद्र शुक्ल को पार्टी नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पश्चिम बंगाल के जोरासांको (165 विधानसभा) का जिला प्रवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। धर्मेंद्र शुक्ल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।read more:https://khabarentertainment.in/the-convicted-history-sheeter-roamed-the-village-with-the-police/ नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संगठन को सशक्त करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।