गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर हरतरा निवासी 17 वर्षीय शनि कुमार, 17 वर्षीय दीपक यादव और 16 वर्षीय शुभम कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर शादियाबाद स्थित उर्स मेले में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आसपुर खुमिया गांव निवासी 18 वर्षीय विजय उर्फ रोलू राजभर, 22 वर्षीय अखिलेश राजभर और अजीत राजभर भी एक ही बाइक से मेला देखकर घर लौट रहे थे।टांड़ा चट्टी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/ks-childrens-academys-class-10th-exam-result-was-very-proud/ टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शनि कुमार, दीपक यादव और विजय उर्फ रोलू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक घायल हो गए।सूचना मिलते ही सादात थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घायलों में शुभम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों अखिलेश और अजीत को हल्की चोटें आई हैं।हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।शनि कुमार के पिता चन्द्रशेखर राम खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शनि 12वीं का छात्र था।दीपक यादव के पिता हजारी यादव वाराणसी में ड्राइवर हैं। दीपक चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था।वहीं विजय उर्फ रोलू राजभर अपने पिता लालचंद्र राजभर के चार पुत्रों में सबसे छोटा था।घटना के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।