जिलाधिकारी से लेखपाल से जेल अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट कर लिया मार्गदर्शन

Share
कानपुर देहात कलेक्ट्रेट कार्यालय में लेखपाल से जेल अधीक्षक बने जनपद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के जलिहापुर गांव निवासी अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी कपिल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। अविनाश मिश्रा का चयन लेखपाल पद पर हुआ था। नौकरी तथा क्षेत्रीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उन्होंने निरंतर दिन-रात परिश्रम करते हुए पीसीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अंततः प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी से भविष्य के दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/
जिलाधिकारी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उन्हें आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। अविनाश मिश्रा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे की कार्यशैली में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *