गंज दारानगर । श्रीमद् भागवत कथा के 5 वें दिन श्री विदुर कुटी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचक स्वामी शिवानंद महाराज ने कथा में राम विवाह, राजा बलि की कथा और श्री कृष्ण जन्म की कथा रोचक प्रसंग सुनाया
शिवानंद महाराज ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है तब तक भगवान सम अवतार लेकर भूमि पर आते हैं। श्री विदुर की तपोस्थली श्री विदुर कुटी मंदिर परिसर में चल रही हैं कथा का आयोजन रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर योगेश त्यागी बानप्रस्थी, श्री विदुर सेवा बानप्रस्थ आश्रम निवासी ने किया है।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/ श्रीमद् भागवत कथा पंडाल में सर्वश्री धर्मपाल सिंह त्यागी राजपाल सिंह त्यागी जगत बंधु गुप्ता अखिलेश शर्मा, व्यवस्थापक निपेंद्र सिंह, बृजेश त्यागी सुदेश सत्यवती श्रीमती रीता गीता बबीता गौरव जोशी राजेश श्रीवास्तव मांगेराम कैलाश सिंह यश पाली देवी क्षमा शर्मा आदि उपस्थित रहे कथा के विश्राम पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।