बीना, सोनभद्र। भारतरत्न बोधिसत्व डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली) ने अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भव्य प्रभात फेरी से हुई, जो अंबेडकर भवन से शक्तिनगर टाउनशिप तक निकाली गई। इसमें डॉ. अंबेडकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रेरणादायक माहौल बना। इसके बाद एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित डा अंबेडकर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बौद्ध वंदना, स्वागत गीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।read more:https://khabarentertainment.in/baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkars-135th-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/ कार्यक्रम का संचालन आर. एस. राम, सचिव, अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा किया गया। अपने संबोधन में संदीप नायक ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत आधार दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता एवं न्याय की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में एनटीपीसी सिंगरौली के कई वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधन के सहयोग से अनुसूचित जातिध्जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा किया गया।