चेकसारी गांव में गंगा नदी में नहाते समय दो किशोरी डूबी,स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Share

मीरजापुर। कोन ब्लॉक के चेकसारी गांव के गंगा घाट पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे, स्नान करने गई दो किशोरी डूब गई। स्‍थानीय लोगों ने बताया क‍ि चिल्ह थाना क्षेत्र के इस घाट पर स्नान करते समय अक्सर लोगों के डूबने की सुचना मिलती है।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया। स्थानीय लोग और परिजन घाट पर पहुंचकर लापता किशोरीयों की तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई और एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया।गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। स्थानीय निवासी और परिजन लगातार गंगा में लापता किशोरों की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी।इस घटना ने न केवल गांव में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को इस घटना ने एक बार फिर उजागर किया है।गंगा स्नान के दौरान इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जल में स्नान करते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम लापता किशोरी की तलाश में जुटी हुई है, जिसमे एक किशोरी का शव मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *