गाजीपुर दुल्लहपुर । जखनिया क्षेत्र के भुड़कुंडा कोतवाली अंतर्गत एमावंशी गांव में बुधवार की शाम आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने संगठित होकर दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे की है। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरबी में तैनात पुलिसकर्मी बृजेश कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।घायलों की पहचान इंद्रदेव राम (65), अमित राम (48), अभिषेक राम (19), रानी देवी (45) पत्नी अमित राम, गोलू (20) पुत्र विसर्जन तथा अनीता उर्फ सुनीता देवी (45) पत्नी विसर्जन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने एक-एक कर सभी को निशाना बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग मौके पर ही बेहोश हो गए।read more:https://khabarentertainment.in/theft-in-a-locked-house-exposed/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों की हालत चिंताजनक बनी रही। कई बार बेहोशी की स्थिति उत्पन्न होने पर चिकित्सकों और परिजनों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देशन में चौकी इंचार्ज शिवराज यादव, राजमणि सरोज व बृजेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।