बिजनौर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चांदपुर क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर पहुंचा, जहां प्रशांत सैनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि पार्टी इस मामले में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा था। इस दौरान एटा से सांसद देवेश शाक्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता में भय का माहौल है।पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल के सामने अपनी मांगें रखते हुए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।read more:https://khabarentertainment.in/14-prominent-social-workers-were-honored-on-baba-sahebs-birth-anniversary/निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने आश्वासन दिया कि पार्टी इस प्रकरण की लगातार निगरानी करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।प्रतिनिधिमंडल में सांसद देवेश शाक्य, विधायक स्वामी ओमवेश, मनोज कुमार पारस, राम अवतार सिंह सैनी, तसलीम अहमद, जयपाल सिंह सैनी, डॉ. लाखन सिंह पाल, श्याम लाल ‘बच्ची सैनी’, डॉ. कुन्तेश सैनी और चौधरी संसार सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।गौरतलब है कि ग्राम हैजरपुर निवासी 23 वर्षीय प्रशांत सैनी की दबंगों द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।