8 किसानों से 300 कुंतल गेहूं की खरीद, केंद्रों पर बढ़ी रफ्तार

Share
जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर बुधवार को 8 किसानों से कुल 300 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद अभियान अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद जारी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।read more:https://khabarentertainment.in/dr-ambedkars-life-is-a-unique-example-of-struggle-education-and-equality-dm/केंद्र प्रभारी एवं विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि इस बार फसल की कटाई देर से शुरू होने के कारण शुरुआती दिनों में खरीद की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अब किसानों का केंद्रों पर आना शुरू हो गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खरीद तेज़ी से की जा रही है।उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे केंद्रों पर भीड़ नियंत्रित रहे और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। छोटे किसानों को स्लॉट बुकिंग में प्राथमिकता दी जा रही है।भुगतान व्यवस्था को भी सुचारू रखा गया है, जिसके तहत किसानों को 24 से 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं खरीद की रफ्तार और तेज़ होने की उम्मीद है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *