खंड शिक्षा अधिकारी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Share

गाजीपुर जमानियां। शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरौली परिसर से भव्य रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को बरेली से की गई थी, जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों और विद्यालयों में किया गया। इसी क्रम में जमानियां क्षेत्र में भी अभियान को गति दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने इस अवसर पर पांच नए बच्चों का नामांकन कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, जिससे ड्रॉपआउट की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।read more:https://khabarentertainment.in/poetry-evening-organized-on-the-birth-anniversary-of-mathematician-aryabhata-and-baba-saheb-ambedkar/संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में बच्चों को विभिन्न संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय के कक्षा चार से आठ तक के छात्रों को पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं।उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया गया, जिसके तहत अधिकाधिक बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है और नामांकन में भी वृद्धि हुई है।ब्लॉक संघ अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए, इस लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य स्पष्ट है—क्षेत्र का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे।

इस अवसर पर प्रबिंद कुमार, सहायक अध्यापक संजय सिंह, मासूमा तस्लीम, सुरेंद्रनाथ सिंह, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चक्रवर्ती, सत्या देवी, मंगल देव सिंह, मजहर अली, अरविंदर कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, प्रेम यादव, गोरख सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *