सीआईएस के चतुर्थ वार्षिक समारोह समन्वय-2026 में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के विचारों ने भरा राष्ट्रवाद का जोश

Share

सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समन्वय 2026 ने अपनी भव्यता, सांस्कृतिक गहराई और बौद्धिक विमर्श से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के सेट गंगा प्रसाद प्रेक्षागृह (जनमंच सभागार) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विचारक एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी उपस्थित रहे। जबकि  कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण ने की। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चैधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, देवेंद्र निम और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, उद्यमी और संत समाज उपस्थित रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन संदीप शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की प्राचीन मेधा और भविष्य के श्विकसित भारतश् का रोडमैप साझा किया।read more:https://khabarentertainment.in/birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-celebrated-with-great-pomp/ युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा भारत का युवा केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि सृजनकर्ता है। दुनिया जिसे आज आधुनिक विज्ञान कहती है, उसकी जड़ें हमारी प्राचीन संस्कृति और ऋषि-परंपरा में निहित हैं। हमारे वेदों और शास्त्रों ने सदियों पहले उन खगोलीय और वैज्ञानिक सत्यों को उद्घाटित कर दिया था, जिन्हें खोजने में पश्चिम को हजारों साल लगे। भगवान राम का उल्लेख करते हुए उन्होंने वर्तमान परिवेश को जोड़ते हुए कहा कि राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि मर्यादा और सुशासन का वह आदर्श हैं, जो आज के आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया में जन्म लेने वाला हर इंसान अपनी मूल चेतना में सनातनी है, क्योंकि सनातन ही वह शाश्वत सत्य है जो मानवता को जोड़ता है।  डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और ऑटोमोबाइल निर्माण में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सिविल एविएशन के क्षेत्र में भी भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जबकि डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारत ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जो प्रदेश कभी अवैध हथियारों के लिए जाना जाता था, वहीं अब ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है।  सहारनपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां कभी माहौल खराब करने की कोशिश की गई, वहीं अब यह क्षेत्र हैंडीक्राफ्ट, शहद उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा हैं। कार्यक्रम का आरंभ वीर रस की प्रसिद्ध कवयित्री कविता तिवारी की कविताओं से हुआ, जिन्होंने पूरे सदन में देशभक्ति का संचार कर दिया। इसके पश्चात सामूहिक श्वंदे मातरमश्, स्वस्तिवाचन और शंखनाद के बीच दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। मंच पर आस्था शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत इक तू ही भरोसा ने वैश्विक संकटों के बीच मानवता का संदेश देते हुए सभी को भावुक कर दिया। सीआईएस के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के चतुर्थ वार्षिक समारोह समन्वय 2026 में आप सभी का आगमन हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। आपने संगठन की चार वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवन शैली और योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान मुख्य रूप से अंकित जैन, निपुण जैन, मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी की चांसलर वाई विमला, राष्ट्रीय सेवक संघ जनपद सहारनपुर से राकेश वीर एवं अशोक बंसल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी, सुधाकर अग्रवाल, श्रीमती निशा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्स्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, महासचिव (प्रा) अमित चैधरी,  महासचिव (का) बलजीत सिंह चावला, संयुक्त कौशल अध्यक्ष रवि टंडन, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, संयुक्त कौशल अध्यक्ष नीरज मिड्ढा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता,  कोऑर्डिनेटर सक्षम बत्रा, सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी विश्वजीत पुंडीर, सचिव रविंद्र कालड़ा, कार्यकारिणी सदस्य गौरव जैन, संजय अरोड़ा, सुनील सूरी, तेजेंद्र तनेजा, गिरीश मित्तल, अमित टक्कर, मनोज जैन, सुरेंद्र अरोड़ा, नितिन जैन, सुशील गाबा, सनी नागपाल, अनिल गुप्ता एवं अमित गोयल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *