जावेद हबीब ने कहा कि जो व्यवसाय हमें आजीविका देता है, वह छोटा नहीं हो सकता। उन्होंने नाई के कार्य को व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक का साथी बताया और कहा कि इस कार्य के प्रति प्रेम और ईमानदारी आवश्यक है।उनके दुनिया भर में 900 से अधिक आउटलेट्स हैं, जिनमें भारत के 280 शहरों में बिजनेस सैलून और हेयर एकेडमी की श्रृंखला शामिल है। उन्होंने अपने जीवन के तीन सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं का जिक्र किया: देश, अपना काम और परिवार। सफलता के मंत्र पर बात करते हुए हबीब ने कहा कि हमेशा खुश रहना, दूसरों को खुश रखना, स्वस्थ रहना और अपने काम के प्रति ऊर्जा व जुनून बनाए रखना बेहद जरूरी है। उद्घाटन सत्र के दौरान जावेद हबीब ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर सहित कई लोगों के बाल खुद काटे। उन्होंने इस दौरान बालों के रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/इसके पूर्व सैलून का उदघाटन करने पहुंचे जावेद का स्वागत बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने अपने साथियों के साथ किया। उन्होंने कहा कि बड़हलगंज में जावेद हबीब का शोरूम खुलना सौभाग्य की बात है, इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार सृजित होंगे। श्री उमर ने जावेद को बड़हलगंज के मुक्तिपथ के बारे में भी जानकारी दिया जिसके बाद वे श्री उमर के साथ मुक्तिपथ के अवलोकन को पहुंचे और प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने कहा किया वास्तव में बड़हलगंज और मुक्तिपथ मेरी कल्पना से परे था। हमने इतने व्यवस्थित अंतिम स्थल के बारे में कभी नहीं सोचा। मुक्तिपथ जैसी रचनाएं विश्वबन्धुत्व की सच्ची सौगात देती है।इस अवसर पर चेयरमैन प्रीति उमर, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, फ्रेंचाइजी प्रबंधक प्रशांत सिंह, मेकअप व हेयर आर्टिस्ट सपना यादव, सभासद दीपक शर्मा, विजय सोनकर, हिमांशू गौड़, विकास गौड़, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।