अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शादियाबाद पुलिस की कार्रवाई

Share
गाजीपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर ग्राम अड़िला के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आल्हा सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम सराय गोकुल थाना शादियाबाद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य धाराएं शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय सहित थाना शादियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *