प्रधानमंत्री जी के नारी शक्ति वंदन संबोधन का जनपद भदोही के समस्त थानों में हुआ सजीव प्रसारण

Share
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नारी शक्ति वंदन के उपलक्ष्य में दिए गए विशेष प्रेरणादायी संबोधन को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में सजीव (लाइव) प्रसारित किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर जनपद के सभी थानों में स्थापित ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जहाँ मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महिला पुलिस कर्मियों, थाना स्टाफ और क्षेत्र की बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं ने प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी संवाद को सुना।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा, जिसमें उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारते हुए भदोही पुलिस ने इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और महिला बीट अधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में भदोही पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *