अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने वरिष्ठ व्यापारी की पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि 

Share
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई डलमऊ की वर्ष 2026 की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुदामा साहू ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी विवेक शर्मा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अप्पू शर्मा और शानू बाजपेई उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी,व्यापारियों की समस्याएं, कस्बे में लगने वाले जाम तथा संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम और कार्यालय महत्वपूर्ण आधार होते हैं।उन्होंने संगठन सृजन अभियान शुरू करने की बात कही। नगर प्रभारी रानू शर्मा ने हर महीने बैठक कराने का सुझाव दिया, जिस पर सभी की सहमति से प्रत्येक माह की 15 तारीख को मासिक बैठक तय की गई।बैठक में डलमऊ बाजार में लगने वाले जाम की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। इस पर विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए बायपास की मांग जल्द उठाई जाएगी।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/
वहीं मुकेश सोनी ने संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्र ने कहा, “हम जब तक हम हैं, तब तक हम में दम है” और व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के सामने रखा। संगठन को सशक्त बनाने के लिए आशीष जायसवाल को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान वरिष्ठ व्यापारी राजेंद्र दादा (राजेंद्र होटल) की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामगोपाल वैश्य ने उन्हें बड़े भाई और मार्गदर्शक के रूप में याद किया। संदीप मिश्र ने कहा कि उनका निधन डलमऊ के लिए अपूरणीय क्षति है और उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।कार्यक्रम में सरयू प्रसाद सोनकर, समरजीत जायसवाल, टेशू दीक्षित, विनेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुनील होंडा, राजन जायसवाल, मो. सईद, दिनेश मौर्य, अरविंद अग्रवाल, आदित्य यादव, आशुतोष गुप्ता, ऋतिक जायसवाल, पवन जायसवाल, बॉबी पंडित, राहुल गुप्ता (गोल्डी), सुनील गुप्ता (एडवोकेट), शक्तिमान वैश्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *