श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मण्डलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का रविवार को समापन हुआ।जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण अभियान के अंतिम दिवस मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा उपस्थित रहे।जिले में विधानसभा श्रावस्ती के इकौना, श्रावस्ती, गिलौला, लक्षमण नगर, गिरन्ट मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न होने के बाद भिनगा विधानसभा के सिरसिया, लक्ष्मनपुर बाजार, भिनगा, हरिहरपुर रानी सहित जमुनहा के मण्डलों के प्रशिक्षण के बाद जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का समापन हुआ। अंतिम दिवस भिनगा दीप वाटिका में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय ने वैचारिक अधिष्ठान पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित है। जिसके व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और प्रकृति जैसे चार महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, सामाजिक आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, सर्वधर्म समभाव तथा मूल्य आधारित राजनीति जैसी पंच निष्ठाओं पर कार्य करती है इसके साथ उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचार परिवार और विचार परिवार के सांझा उद्देश्य के बारे में बताया। क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन किया तथा कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने सरकार की उपलब्धियों के विषय पर बोलते हुए बताया कि 2014 से केन्द्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र ओर कार्य करते हुए पुनः 2019 में सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य पर कार्य करते हुए जन-जन की समृद्धि, उत्थान और विकास के लिए कार्य किया और भारत को विश्व मे विश्वगुरु की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उत्तर प्रदेश को जिसे बीमारू राज्य कहा जाता है। आज वही उत्तरप्रदेश विकास और भयमुक्त, दंगामुक्त प्रदेश बनाकर पूरे देश के लिए मॉडल के रूप में स्थापित किया है। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विष्योप पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, शंकर दयाल पाण्डेय, दिवाकर शुक्ला, पूजा पाण्डेय, पुरुषोत्तम कौशल तथा नेकराम पाण्डेय द्वारा कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया गया। विभिन्न मंडलों में वर्ग प्रभारी के रूप में संजू तिवारी, अरुण पाण्डेय, विनोद साहू, सतीश जायसवाल उपस्थित रहे। रात्रि प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के जनप्रतिनिधियों सहित जिले के पदाधिकारी, मण्डल कार्यकारणी, मोर्चों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक उपस्थित रहे।