आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को नियमानुसार किया गया गिरफ्तार 

Share
 ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर  कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी/मड़ावरा,  रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा- 191(2)/351(2)/351(3)/108/115(2)/352 BNS में वांछित अभियुक्त आनन्द राजपूत पुत्र सुन्दर सिंह उर्फ चाली उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम सतवासा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर  को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।घटना का संक्षिप्त विवरण वादी मुकदमा द्वारा थाना मड़ावरा पर तहरीर देकर अवगत कराया कि आरोपीगण का वादी से दिनांक 08.04.2026 को वादी के घर के पास झगड़ा हुआ था, अभियुक्तगण द्वारा वादी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिससे वादी की बहन बुरी तरह से डर जाने के कारण दिनांक 09.04.2026 को कुआं में कूद गयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी थी सूचना पर थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, मृतका के शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस लेकर, पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर, शव का पोस्टमोर्टम कराया गया था । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़ावरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटना की गम्भीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा सर्विलांस (टेक्निकली/ मैनुअली) व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 03 अभियुक्तगण 1.नीतेश लोधी 2.अनीश लोधी 3.सचिन लोधी उपरोक्त को कल दिनांक 11.04.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त में वांछित अन्य अभियुक्त आनन्द राजपूत उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *