आजमगढ़, अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने मंडलायुक्त/मंडल जनगणना अधिकारी विवेक से भेंट कर जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जनपद के लिए नामित जनगणना प्रभारी आकाश राय भी उपस्थित रहे।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जनपद में जनगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों से मंडलायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है।मंडलायुक्त ने प्रस्तुत विवरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।