मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Share

राजीव जायसवाल
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण’ अभियान के निर्देशों के क्रम में, बड़हलगंज स्थित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक विनय कुमार यादव और उप-निरीक्षक संतोष राय उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से महिला कांस्टेबल निशा, प्रीति सिंह, रंजना तथा पुरुष कांस्टेबल राकेश यादव एवं पीआरडी अनीता ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।पुलिस टीम ने छात्राओं को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सावधान किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर सुरक्षा और साइबर कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 112) के उपयोग के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति ही राष्ट्र की उन्नति का असली आधार है।” उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा नायक ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. रुचिका श्रीवास्तवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. वैशाली, डॉ. अर्चना दुबे, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. सूफिया ख़ातून एवं सुषमा यादव सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *