फरियादियों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से करें निस्तारित

Share
श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्हें 09 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी। इन शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होने कहा कि जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों के शिकायत पत्रों का पंजिकाओ में अंकन किया जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों के फोन नम्बर पर जानकारी भी दी जाए, ताकि उन्हें शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। इसलिए शिकायतो का निस्तारण कागज पर नही बल्कि धरातल पर दिखे यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करे नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *