ललितपुर- अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन भारत की बैठक तालाबपुरा स्थित नामदेव समाज मंदिर जिला ललितपुर में सम्पन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे समाज सेवियों ने अपने -अपने विचार रखे,समाज को एकजुट रहने पर बल दिया गया,कार्यक्रम में बतौर वक्ताओं में विवेक नामदेव ट्री मैन भोपाल,संजय नामदेव छतरपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सनत कुमार नामदेव, जिला अध्यक्ष विमलेन्द्र नामदेव गुड्डू, जिला महामंत्री छोटेलाल नामदेव,नगर अध्यक्ष दीपक नामदेव पटवारी,संजू नामदेव टीकमगढ़, जिला उपाध्यक्ष मन्नूलाल नामदेव तालबेहट , महेश नामदेव गोल्डी,मनीष नामदेव,प्रवीण नामदेव अस्तौन कुंडेश्वर, राहुल नामदेव बांदा,राहुल नामदेव सागर, जितेन्द्र नामदेव ने अपने विचार व्यक्त किए,वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा समाज को एकजुट रहने की जरूरत है तभी हम राजनीति समाजिक अथवा आर्थिक स्थिति में मजबूत होंगे,काम कोई भी हो हमें लगन से करना चाहिए,अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने बोलते हुए कहा कि जल्द ही पूरे देश में संगठन का गठन कर एक मजबूत कार्यकारणी घोषित की जाएगी उन्होंने कहा कि सभी को साथ में रहना चाहिए जिससे आने वाले दिनों में समाज को राजनीति में भी एक अलग पहचान मिलेगी बाद में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद सौंपे गए जिनमें मनीष नामदेव टीकमगढ़ को प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र., प्रवीण नामदेव कुंडेश्वर को प्रदेश महामंत्रीम.प्र., राहुल नामदेव सागर प्रदेश उपाध्यक्ष, चेतन्य नामदेव बीना प्रदेश मंत्री, जितेन्द्र नामदेव दतिया प्रदेश मंत्री म.प्र.बालकिशन नामदेव बाबा ललितपुर को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी,लकी नामदेव ललितपुर प्रदेश मंत्री उ.प्र., जितेन्द्र नामदेव गंजबासौदा, प्रदेश उपाध्यक्ष, म.प्र.जनपद विदिशा, वीरेंद्र नामदेव झांसी प्रदेश उपाध्यक्ष उ.प्र., कुलदीप नामदेव दमोह प्रदेश मंत्री म.प्र. एवं
विवेक नामदेव भोपाल और संजय नामदेव छतरपुर को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक किया गया बैठक में प्रमुख रूप से रोहित नामदेव बांसी, शुभम नामदेव, महेश नामदेव, प्रमोद नामदेव, घनश्याम नामदेव, श्रीराम नामदेव, लालू नामदेव, मुकेश नामदेव, मनीष नामदेव सहित बुंदेलखंड के कई जिलों से आए अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन भारत के सदस्यगण उपस्थित रहे बैठक का संचालन छोटेलाल नामदेव ने किया अंत में अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने आए हुए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया