सैकड़ों बुजुर्ग व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु किया गया चिन्हित

Share
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा व बदलापुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रविवार को समाजसेवी संस्था “आदर्श आसरा” द्वारा स्वागतम टेंट हाउस, श्री हनुमान मंदिर परिसर में सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन एवं पंजीकरण कैंप आयोजित किया गया।सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस कैंप में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और यूडीआईडी कार्ड धारक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, बैसाखी समेत विभिन्न उपकरणों के लिए सैकड़ों लोगों का चयन हुआ।कैंप में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन पहुंचे। संस्था की टीम ने आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के माध्यम से व्यवस्थित पंजीकरण कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया।संस्था के संचालक आर. के. शर्मा ने बताया कि उद्देश्य जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि अगला कैंप 31 मार्च 2026 को करौंदी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन हरि बक्श सिंह (शिक्षक) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *