बच्चे को मिला नया जीवन, दिल के छेद का सफल ऑपरेशन

Share
संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के प्रयास से आठ वर्षीय बच्चे को नया जीवन मिला है। क्षेत्र के गरीबी का पुरवा, मजरे मिश्रौली बड़गांव निवासी नैन वर्मा (8) के दिल में जन्मजात छेद का सफल ऑपरेशन कराया गया।विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरबीएसके टीम ने बच्चे को सांस लेने में दिक्कत पाई। संदेह होने पर उसे सीएचसी संग्रामपुर भेजा गया, जहां जांच के बाद जिला स्तर पर रेफर किया गया। विस्तृत परीक्षण में हृदय में छेद की पुष्टि हुई, जो गंभीर स्थिति थी।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इलाज संभव नहीं था, लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के हस्तक्षेप और आरबीएसके टीम की निगरानी में बच्चे का सफल ऑपरेशन हरियाणा के पलवल में कराया गया।सर्जरी के बाद नैन वर्मा पूरी तरह स्वस्थ है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग, आरबीएसके टीम और सीएचसी संग्रामपुर के चिकित्सकों का आभार जताया। इस कार्य में आरबीएसके टीम के डॉ. इकबाल आरिफ और सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *