पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को मिलेगा ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’, चेतना महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज

Share
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता के पीरनगर स्थित पाण्डेय कॉलोनी आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 5 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होने वाले 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ समारोह (चेतना महोत्सव-2026) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. रविनन्दन वर्मा ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष संजीव गुप्त द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्य चेतना समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपद की किसी विशिष्ट विभूति को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/businessman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-mourning-prevails/ उन्होंने बताया कि सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव निवासी कलराज मिश्र का लगभग छह दशकों का स्वच्छ, समर्पित और सक्रिय राजनीतिक व सामाजिक जीवन रहा है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे तथा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों को सुशोभित कर चुके हैं।प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण होंगे।बैठक में राजीव कुमार मिश्र, शशिकांत राय, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर संस्था के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *